Russia plane crash: रूस में यात्री विमान रनवे से फिसला, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Thu, Jan 02 , 2025, 09:43 PM

Source : Uni India

मॉस्को। मध्य रूस के उत्तरी नोरिल्स्क में गुरुवार को हवाई अड्डे (airport) पर उतरने के बाद रूस की एस7 एयरलाइंस का एक यात्री विमान रनवे से बाहर चला गया, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रूसी समाचार एजेंसी तास (Russian news agency TASS) ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी ने स्थानीय परिवहन अभियोजक के कार्यालय के हवाला से बताया कि 79 यात्रियों के साथ एयरबस ए321 विमान मॉस्को से नोरिल्स्क जा रहा था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक विमान को उड़ान कार्यों से अस्थायी रूप से अलग कर दिया गया है और वापसी में यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups