Navy Drugs: पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में जब्त की 10 लाख डॉलर की ड्रग्स!

Thu, Jan 02 , 2025, 10:50 PM

Source : Uni India

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी नौसेना की ओर से हाल ही में उत्तरी अरब सागर में चलाये गये, मादक पदार्थ विरोधी अभियान (Anti-narcotics operation) में भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यह अभियान नौसेना के विमानों की सहायता से चलाया गया। उन्होंने कहा कि मोआविन नामक पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने एक संदिग्ध जहाज को रोककर उसकी छानबीन की। इस दौरान, जहाज के छिप हुए डिब्बों में रखी नशीली दवाएं बरामद की गईं।

सेना के अनुसार, जब्त किए गए नशीले पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में लगभग 10 लाख डॉलर है, जिन्हें विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। आईएसपीआर ने कहा, “पाकिस्तानी नौसेना सतर्क है और क्षेत्र के समुद्री क्षेत्र में सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups