Sri Lanka Revenue: श्रीलंकाई सीमा शुल्क ने 2024 में 1.51 खरब रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया!

Wed, Jan 01 , 2025, 09:48 PM

Source : Uni India

कोलंबो। श्रीलंका के सीमा शुल्क विभाग (Customs Department) ने वर्ष 2024 में 1.51 खरब रुपये (5.1 अरब डॉलर से अधिक) से अधिक का राजस्व अर्जित किया, जो श्रीलंका के इतिहास में सबसे अब तक कर अधिक वार्षिक राजस्व है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। विभाग ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2024 के लिए श्रीलंका सरकार (Sri Lankan government) ने 1.533 खरब रुपये का लक्ष्य रखा हुआ था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में सीमा शुल्क से करीब 970 अरब रुपये (3.3 अरब डॉलर से ज्यादा) कमाए। उन्होंने कहा कि राजस्व में वृद्धि सरकार की कर नीतियों, बढ़े हुए आयात और कर संग्रह प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए सीमा शुल्क प्रशासन द्वारा लागू किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के कारण हुई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups