उपनिवेशीकरण के बाद मंगल पर प्रत्यक्ष लोकतंत्र के सिद्धांत द्वारा शासन किया जाना चाहिए-मस्क

Mon, Dec 30 , 2024, 12:14 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिकी उद्यमी एवं स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क (SpaceX founder Elon Musk) का मानना ​​है कि उपनिवेशीकरण के बाद मंगल पर प्रत्यक्ष लोकतंत्र के सिद्धांत द्वारा शासन किया जाना चाहिए। मस्क ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मंगल पर शासन कैसे किया जाएगा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'मंगलवासी (Martians) तय करेंगे कि उन पर कैसे शासन किया जाए। मैं प्रतिनिधि लोकतंत्र के बजाय प्रत्यक्ष लोकतंत्र की सलाह देता हूं।'

उन्होंने दावा किया है कि मानव रहित स्टारशिप अंतरिक्ष यान (master interstellar flights) दो साल में मंगल पर उतर सकता है जबकि मानवयुक्त स्टारशिप मिशन अगले चार साल में वहां जा सकते हैं।श्री मस्क ने सितंबर में कहा कि मानवता को अंतरतारकीय उड़ानों में महारत हासिल करनी चाहिए अन्यथा यह भविष्य में सूर्य के विस्तार या पृथ्वी के किसी क्षुद्रग्रह से टकराने के कारण गायब हो सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups