अफगानिस्तान में सिलेंडर विस्फोट में चार की मौत

Sun, Dec 29 , 2024, 03:14 PM

Source : Uni India

खोस्त, 29 दिसंबर (वार्ता)। पूर्वी अफगानिस्तान (Eastern Afghanistan) के खोस्त (Khost) प्रांत में शनिवार देर रात गैस सिलेंडर विस्फोट (Gas cylinder explosion) में कम से कम चार लोगों की मौत  (four died) हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।
खोस्त प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तगफिर गुरबाज़ ने बताया कि यह घटना प्रांत की राजधानी खोस्त शहर में पुलिस जिला-2 के बाहरी इलाके में स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में हुई, जिसमें एक महिला और तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई।
गुरबाज़ के अनुसार घटना के समय परिवार के सदस्य अपने घर को गर्म करने का प्रयास कर रहे थे।
अफगानिस्तान में सर्दियों के दौरान लोगों द्वारा अपने आवासीय घरों को गर्म करने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग करना आम बात है, जो कई बार घातक दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups