मैं दो-तीन को भुगता चुका हूं, सही नहीं चला तो एक और भुगता दूंगा: सिद्धू

Mon, Feb 14 , 2022, 10:41 AM

Source :

चंडीगढ़, 14 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पंजाब दौरे में अलग-थलग रहे कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू (navjot sidhu) ने फिर से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को घेर लिया है। सोमवार को अपने हलके में प्रचार करने उतरे नवजोत सिद्धू ने कहा कि वह हमेशा से ही पंजाब व पंजाबियत की खैर मांगते रहे हैं। सिद्धू ने अपने अंदाज में चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लड़ाई सीएम की कुर्सी के लिए नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह दो-तीन मुख्यमंत्रियों को तो भुगता चुके हैं। अभी एक-दो को और भुगताने की क्षमता रखते हैं। सिद्धू ने कहा कि अगर यह भी ठीक नहीं चला तो पहले वालों की तरह इसे भी भुगता दिया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups