D Gukesh Net Worth : विश्व चैंपियन डी गुकेश कितने अमीर हैं? 18 साल की उम्र में कमाई करोड़ों की संपत्ति

Fri, Dec 13, 2024, 11:50

Source : Hamara Mahanagar Desk

डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती। वह सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन और विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय चैंपियन बने। (डी गुकेश इंस्टाग्राम)


डी गुकेश से पहले रूस के गैरी कास्परोव ने 1985 में 22 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती थी। डी गुकेश ने फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराया।


इससे पहले विश्वनाथन आनंद ने भारत के लिए विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती थी। वह 2012 में विश्व शतरंज चैंपियन बने। गुकेश ने 17 साल की उम्र में FIDE कैंडिडेट्स शतरंज चैंपियनशिप भी जीती।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डी गुकेश को विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने पर 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी. डी गुकेश की कुल संपत्ति 8.26 करोड़ रुपये बताई जाती है। लेकिन अब इसमें बड़ा इजाफा होने जा रहा है.


डी गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी भास्कर नागय्या द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। गुकेश के पिता डॉक्टर और मां माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups