पिछले पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ : योगी आदित्यनाथ

Sun, Feb 13 , 2022, 06:01 AM

Source :

औरैया, 13 फरवरी (हि.स.)। यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आपने 2007 से 2012 में बसपा को देखा। 2012 से 2017 तक सपा को देखा और अब भाजपा सरकार को देखा। बसपा, सपा की सरकार में दंगे होते थे। गुंडई होती थी। कोई सुरक्षित नहीं था। पिछले 5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। कानून का राज स्थापित हुआ।
रविवार को बिधूना विधानसभा क्षेत्र में कहा कि कुछ लोगों को रोजगार अच्छा नहीं लगता। विकास अच्छा नहीं लगता। माफिया किसी गरीब, किसान बेटी और व्यापारियों को परेशान करेगा तो बिलों से निकाल कर गर्मी शांत करने का काम करूंगा।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने भारी समर्थन दिया है। जो लोग गरीबों के निवाले पर डकैती डालते, व्यापारी का अपहरण करते थे, वह लोग हमको पसंद नहीं करते हैं। बिना भेदभाव के विकास वाली सरकार भाजपा ही दे सकती है। कोरोना से लाखों लोग मर गए,चीन की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना में बेहतरीन काम किया। फ्री में वैक्सीनेशन, फ्री दवाई दी। वैक्सीन से सुरक्षा कवच बना। विरोधी वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार करते थे। मोदी वैक्सीन है, लेकिन इस वैक्सीन ने हमारी जान बचाई।
2017 के पहले पैसा इत्र वाले मित्र के घर चला जाता था। लूटने वालों के घर और संस्थान पर बुलडोजर चलेगा। पिछले सरकार अराजकता पैदा करती थी। 2017 के पहले सपा ने 18 हजार आवास गरीबों को दिए लेकिन भाजपा ने 45 लाख मकान दिया। 1 करोड़ 43 लाख को फ्री बिजली कनेक्शन दिया। 9 करोड़ गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य कार्ड दिया। 15 करोड़ को फ्री राशन दिया। सपा में राशन चाचा भतीजा खा जाते थे। बहन जी के हाथी का पेट बहुत बड़ा था। सब खा जाता था। भाजपा ने बिना भेदभाव के सबको फ्री वैक्सीन दिया। डबल इंजन की सरकार में दो बार राशन फ्री मिल रहा है। 2017 के पहले बिजली नहीं मिलती थी अब मिल रही है। औरैया में मेडिकल कालेज बना रहे हैं।
प्रदेश भर की जेसीबी व बुलडोजर ठीक करवाई । 10 मार्च के बाद गर्मी शांत करने का अभियान चलेगा तो मई-जून की गर्मी में शीतलता मिलेगी। बिधूना विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रिया शाक्य ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। परिवार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।
सपा का विकास कहां है-न सड़क न बिजली पानी। कहीं विकास नहीं है। सपा का विकास एक जगह कब्रिस्तान की बाउंड्री में नजर आता है। औरैया की तीनों सीट पर भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाएं। भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे, तब जब सब मतदान करेंगे। उन्हाेंने लोगों की नसीहत दी कि पहला काम मतदान फिर जलपान।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups