10 मार्च के बाद गिर जाएगी आघाड़ी सरकार: पाटिल

Sat, Feb 12 , 2022, 09:15 AM

Source :

महाविकास आघाड़ी सरकार में भारी मतभेद

महानगर संवाददाता, मुंबई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी सरकार में आंतरिक मतभेद चरम पर हैं और गठबंधन सरकार के मंत्री एक के बाद एक जेल जाने की तरफ बढ़ रहे हैं। 10 मार्च को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ऐसी स्थिति बनेगी कि महाविकास आघाड़ी सरकार को सत्ता छोड़नी पड़ेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की पक्षपाती कार्रवाई के विरोध में पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्त को निवेदन पेश करने के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
आघाड़ी नेताओं को जाना होगा घर  
पाटिल ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के मौजूदा हालात का विश्लेषण करने वाला कोई भी विश्लेषक कह सकता है कि यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। आघाड़ी में मतभेद पैदा हो गए हैं। दो मंत्रियों के इस्तीफे हो चुके हैं और बाकियों के भी होंगे। पुलिस के तबादले को लेकर पूर्व मुख्‍य सचिव सीताराम कुंटे ने कहा कि उन्‍हें अनिल देशमुख से सूची मिली थी, इस पर देशमुख का कहना है कि उन्‍हें शिवसेना के मंत्री अनिल परब से सूची मिली थी, जिसे उन्होंने आगे बढ़ाया। दूसरी तरफ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह ने कहा कि सचिन वाझे को फिर से नौकरी पर रखने के लिए मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने दबाव बनाया था। इन गंभीर आरोपों के बाद आघाड़ी के नेताओं ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो भी ये मामले अपराध के हैं। अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के प्रकरण में उच्‍च न्‍यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं, अदालत इन गंभीर मामलों में अपना फैसला देगी, स्थिति ऐसी बन गई है और आघाड़ी के नेताओं को सत्ता छोड़कर अपने घर जाना होगा।
संपूर्ण महाराष्ट्र में सत्ता का दुरुपयोग
उन्‍होंने कहा कि पिंपरी-चिंचवड तथा संपूर्ण महाराष्ट्र में जिस प्रकार से सत्‍ता का दुरुपयोग शुरू है, वह हम सहन नहीं करेंगे। शुक्रवार को किरीट सोमैया का स्वागत कर पुणे के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि हम किसी से कम नहीं। पिंपरी-चिंचवड में झूठे केस बनाकर पुलिस के जरिए यह सरकार हमें दबाने का कितना भी प्रयास करें, लेकिन हम भाजपा कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के सिवा चुप नहीं बैठेंगे। पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की तो हम अदालत जाएंगे। पुणे में भाजपा नेता किरीट सोमैया के सत्कार के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोमूत्र और गंगाजल से सीढ़ियों को साफ किया, इस सवाल पर चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हमें इस बात की बेहद खुशी हो रही है कि कांग्रेस का गोमूत्र और गाय पर विश्वास बढ़ा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups