विकास कार्याें के लिए प्रदेश सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं : मूलचंद शर्मा

Sat, Feb 12 , 2022, 03:13 AM

Source :

- कैबिनेट मंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
फरीदाबाद, 12 फरवरी (हि.स.)।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ की विभिन्न कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्र व सेक्टरों में आईएमटी की तर्ज पर जमकर विकास कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए खजाने के द्वार खोल रखें है। इसी बदौलत से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवाएं जा रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से शिक्षा व चिकित्सा सहित बिजली, स्ट्रीट लाइट, आरएमसी रोड, पेयजल सप्लाई की लाइनें, ट्यूबवेल, सीवरलाइन, पार्क और लोगों के अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।
हरियाणा के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लभगढ़ विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करीब 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने चंदन नगर में करीब 16 लाख रुपये से ज्यादा के कार्यों और सेक्टर-3 में करीब 7 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। उन्होंने चंदन नगर और आजाद नगर बस्तियों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को भी सुना।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के क्षेत्र में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को रोल मॉडल बना कर ही दम लूगां। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गरीबों के हक दिलवाने और अवैध कब्जे हटवाने का कार्य करना मेरा पहला काम है। जो भी गरीबों पर अत्याचार करेगा और अवैध कब्जा करेगा, उसे किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार अप्रैल 2022 तक शहरी निकाय चुनाव कराने के लिए विचार कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकार के पक्ष में जमकर मतदान करने की अपील भी की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups