हरिद्वार, 12 फरवरी (हि.स.)। हरिद्वार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को चंद्राचार्य चौक, योगी विहार, नाथनगर, आर्यनगर, ज्वालापुर, टिबड़ी, संजय नगर, श्रवणनाथ नगर, मोहल्ला कड़च्छ, वाल्मीकि बस्ती, भीमगोड़ा, गोसाई गली, कुर्वांचल बस्ती आदि विभिन्न इलाकों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता से वोट की अपील की।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि शहर, युवा और व्यापारी हित ही उनके लिए सर्वोपरि है। जनता ने आशीर्वाद दिया तो धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप शहर का विकास करने के साथ युवाओं और व्यापारियों के हितों में काम करेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि 20 साल बाद भी हरिद्वार में समस्याएं जस की तस है। यदि जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो जनता की तमाम मूलभूत समस्याओं का निस्तारण करते हुए शहर को सुव्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। व्यापारियों के हित में व्यापारी आयोग का गठन कराया जाएगा। जिसका अध्यक्ष भी व्यापारी वर्ग से ही चुना जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद राजीव भार्गव, संजय शर्मा, अतीश वर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, अनिल भास्कर, संजय पारचा, राजेंद्र जाटव, मनोज जाटव, पुनीत कुमार, कन्हैया चंचल, सन्नी खेरवाल, मधुकांत गिरी आदि मौजूद रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 12 , 2022, 03:10 AM