कोलकाता, 12 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के चार नगर निगमों विधाननगर, चंदननगर, आसनसोल और सिलिगुड़ी में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। हालांकि जगह-जगह पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगे हैं। आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस का स्टीकर चिपका पुलिस का वाहन बूथ के पास पहुंचा था। घटना चेलिडांगा हाई स्कूल, वार्ड 51 की है। आपत्ति दर्ज होने के बाद कार के चालक ने बाद में पानी से स्टिकर हटा दिया। स्थानीय लोगों को संदेह है कि कार को संभवत: ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इस्तेमाल के लिए लिया था।
दूसरी ओर आसनसोल भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल के घर के सामने पुलिस तैनात है। विधायक ने आरोप लगाया कि उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय बलों की सुरक्षा में इधर-उधर जाने की अनुमति नहीं है। इसके बजाय, राज्य पुलिस सशस्त्र बलों के साथ घूमने के लिए कहा जा रहा है।
बिधाननगर के वार्ड 35 में भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि उनके एजेंटों को बूथ में नहीं बैठने दिया गया और उन्हें धमकाया गया। प्रत्याशी बिश्वनाथ पांजा अकेले बाइक से घूम रहे हैं। वहीं तृणमूल उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है।
आसनसोल में भाजपा एजेंटों को बूथों पर नहीं बैठने देने का आरोप लगा है। भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि आसनसोल की उपेक्षा हुई है।
सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 24 में निर्दलीय प्रत्याशी विकास सरकार पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगा है। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता ने सत्ताधारी पार्टी पर डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसी वार्ड के भाजपा प्रत्याशी व विधायक शंकर घोष से शिष्टाचार का आदान-प्रदान किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 12 , 2022, 10:16 AM