पटना, 11 फरवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के समक्ष प्रदेश मुख्यालय में मधुबनी के पूर्व विधायक रामदेव महतो समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि रामदेव महतो के भाजपा में आने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी। वे लम्बे समय तक पार्टी के विस्तार में लगे रहे। संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे कुछ दिनों के लिए भाजपा से दूर हुए थे। उनके आगमन से विशेषकर मधुबनी जिला संगठन को मजबूती प्रदान होगी। इनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।
पूर्व विधायक रामदेव महतो ने मौके पर कहा कि मैं फिर से अपने परिवार में आया हूं। पार्टी के द्वारा दिये गये दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। संगठन के विस्तार में पूरा समय देने का काम करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार और बेबी कुमारी उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 11 , 2022, 03:54 AM