लखनऊ, 11 फरवरी(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की छठवें चरण की सूची में बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि को महाराजगंज जिले के नौतनवां सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
बसपा की शुक्रवार को आयी में नौतनवां सीट पर कभी प्रसपा समर्थित रहे अमनमणि को उम्मीदवार के रूप में मौका दिया है। जबकि महाराजगंज की सिसवां सीट से धीरेन्द्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है।
इसी क्रम में बलरामपुर जिले में तुलसीपुर सीट से भुवन प्रताप सिंह, कुशीनगर जिले में खड्डा से डॉ निसार अहमद, तमकुहिराज से संजय गुप्ता, फाजिलनगर से इलियास अंसारी, देवरिया जिले में रुद्रपुर से सुरेश तिवारी, बलिया के बैरिया से सुभाष यादव और गोरखपुर की सहजनवा से सुधीर सिंह को बसपा ने टिकट दिया है।
उल्लेखनीय है कि बसपा की छठवें चरण की इस सूची में नौ नामों पर मोहर लगी है। बसपा जल्द ही सातवें चरण के लिए सूची जारी करेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 11 , 2022, 03:51 AM