मोदी की रैली की सफलता के लिए हवन यज्ञ

Fri, Feb 11 , 2022, 03:48 AM

Source :

रूद्रपुर,11 फरवरी (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 फरवरी को प्रस्तावित रैली के निर्विघ्न संपन्न होने तथा रैली की सफलता के लिए मोदी मैदान में भूमि पूजन और हवन यज्ञ किया गया। इसके अलावा बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किये।
मोदी ग्राउण्ड में हवन यज्ञ का आयोजन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी में किया गया। आर्य समाज के पुरोहित प्रभात कुमार आर्य ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान अजय भट्ट समेत अन्य भाजपा नेताओं ने हवन यज्ञ में आहुति देते हुए महारैली के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।
मोदी मैदान में हवन यज्ञ के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आध्यात्मिक और दिव्य व्यक्तित्व वाली शख्सियत हैं। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान की दृष्टि से देखता है और उन्हें एक महान नेता मानता है। ऐसी महान विभूति के कदम जहां भी पड़ते हैं, वहां सब शुभ ही शुभ होता है।
भट्ट ने कहा कि ऐसे महापुरुष के आगमन के लिए पूरे वातावरण को शुद्ध करने के उद्देश्य से आज जनसभा स्थल ही नहीं बल्कि रूद्रपुर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर वातावरण को शुद्ध बनाने का काम किया है। हिंदू संस्कृति में किसी भी अच्छे काम से पूर्व हवन यज्ञ की परंपरा रही है और रूद्रपुर की जनता एक बार फिर भाजपा को जनादेश देकर अच्छा काम करने जा रही है। इसी अच्छे काम की शुरुआत के निमित्त भी यह हवन यज्ञ किया गया है।
इस दौरान जिला प्रभारी एवं रैली के सहसंयोजक राजेन्द्र बिष्ट, आशीष काला, विवेक सक्सेना, भारत भूषण चुघ, ललित मिगलानी, नेत्रपाल मौर्या, मनीष अग्रवाल,राहुल कुमार, अशोक सिंघल आदि भी मौजूद थे।
बूथ स्तर पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केन्द्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी की सभा की सफलता के लिए हवन यज्ञ आयोजित किये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups