मां के लिये सीट छोड़ी मगर कम नहीं हुयी रिश्तों में कड़वाहट

Fri, Feb 11 , 2022, 03:06 AM

Source :

प्रतापगढ़ 11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की सदर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन से अपना दल (कमेरावादी) अध्यक्ष कृष्णा पटेल को टिकट दिये जाने के बाद माँ के सम्मान में केन्द्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपने प्रत्याशी निवर्तमान विधायक राजकुमार पाल को टिकट न देने के बावजूद रिश्ते में कड़वाहट कम नहीं हुयी है।
चुनाव प्रचार में प्रतापगढ़ पहुंची श्रीमती कृष्णा पटेल ने शुक्रवार को कहा, “अनुप्रिया पटेल ने उनके सम्मान में नहीं बल्कि हार के डर से यह सीट छोड़ दी है, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से प्रत्याशी उतार कर मेरे रास्ते में कांटा बोया है। प्रत्याशी उनकी पार्टी का हो या भाजपा का, एक ही बात है।”
उन्होंने कहा, “मैंने पाल पोस कर अनुप्रिया को बड़ा किया। मैंने उन्हें विधायक, सांसद, मंत्री बनाया। इस बेटी को मुझसे दूर जाने और दूसरा दल बनाने की क्या जरूरत पड़ी। यह सवाल अनुप्रिया से पूछा जाना चाहिए। श्रीमती पटेल ने आरोप लगाया कि अनुप्रिया ने मेरे सारे बैंक खाते सीज करा दिये है। इस चुनाव में अनुप्रिया को पता चल जायेगा कि जनता किसके साथ है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups