नीतीश को समाजवादी कहे जाने को लेकर बिहार में राजनीतिक घमासान

Fri, Feb 11 , 2022, 02:07 AM

Source :

पटना 11 फरवरी (वार्ता) पिछले कुछ समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार निशाने पर ले रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री श्री कुमार को सबसे बड़ा समाजवादी नेता बताए जाने को जहां सही ठहराया है वही उनके धुर विरोधी पूर्व सांसद अरुण कुमार ने इस पर सवाल खड़ा किया है।
श्री जायसवाल ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूछे जाने पर मुख्यमंत्री श्री कुमार की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री श्री कुमार को सबसे बड़ा समाजवादी नेता बताया है जो पूरी तरह सही है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने समाजवाद का सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि मुख्यमंत्री श्री कुमार एक समाजवादी नेता हैं और परिवारवाद से उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से चल रहे तकरार को भी गलत करार दिया है। भाजपा और जदयू में कोई दूरी नहीं थी, आज भी दोनों दल एक हैं।
वहीं, पूर्व सांसद अरुण कुमार ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी नहीं हो सकते क्योंकि उन्होंने अपने नेता जार्ज फर्नांडिस की पीठ में छुरा घोंपा था। सभी जानते हैं कि जार्ज फर्नांडिस ने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कितना काम किया। श्री कुमार उनके साथ थे लेकिन अपनी राजनीति चमकाने के लिए उन्होंने जार्ज साहब, जो कि वास्तविक समाजवादी नेता थे, उन्हें धोखा दिया। यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups