प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने की मतदान की अपील

Thu, Feb 10 , 2022, 10:12 AM

Source :

लखनऊ, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के लिये आज मतदान शुरु होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मतदान करने की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है कि उप्र विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
मुख्यमंत्री योगी ने भी ट्वीट किया है, ‘आज लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण है। आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा। आपका एक वोट अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगायुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।’

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups