नई दिल्ली, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 07 बजे शुरू हो गया। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम 05 बजे तक मतदान किया जा सकेगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आगाज हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के लिए यह चरण चुनाव का सबसे मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि यह उन सीटों पर हो रहा है जहां किसान आंदोलन का प्रभाव माना जाता है। भाजपा के लिए चुनाव का यह एक कठिन चरण है जबकि समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन, कांग्रेस और बसपा के समक्ष भी चुनौती कम नहीं होगी क्योंकि उन्हें अपनी उम्मीदों के मुताबिक यहां बढ़त मिलती है या नहीं, इसे देखना होगा। विपक्षी दलों की अधिकतर उम्मीदें इसी चरण पर हैं। किसान आंदोलन प्रभावित इस इलाके में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटें आती हैं।
इन सीटों पर विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की कुल संख्या 623 है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन्हीं 58 सीटों पर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 64.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 10 , 2022, 10:05 AM