मुंबई। मनपा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मूलभूत सुविधा को लेकर मनपा के खिलाफ लोगों में गुस्सा अभी से दिखाई देने लगा है। कांदिवली पश्चिम में विकास कार्य नहीं किए जाने पर स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कांदिवली पश्चिम के चारकोप में सह्याद्री नगर में विकास कार्य नहीं होने पर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। इस परिसर में लगभग 10 हजार लोग रहते है। लगभग 27 एकड़ क्षेत्र में फैले इस परिसर में 32 इमारते हैं जिनमें 2 हजार से अधिक लोग रहते हैं। परिसर में खुले सीवर सहित सड़क की हालत काफी दयनीय है। इसके अलावा जगह-जगह लगे कचरे के अंबार से दुर्गन्ध और मच्छरों से बीमारिया फ़ैल रही है। लोगों का कहना है कि मनपा में शिकायत कर थक गए है। जिसके चलते आगामी मनपा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। लोगों का आरोप है की लाखों रुपया प्रॉपर्टी टैक्स भरकर भी सुविधा नहीं मिल रही है। चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मनपा को चेतावनी भरा पत्र लिखा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 09 , 2022, 10:10 AM