एमी जैक्शन ने शादी की तस्वीर शेयर की! व्हाइट कलर का गाउन पहन बेहद हसीन लगी अभिनेत्री 

Mon, Aug 26 , 2024, 11:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक (Ed Westwick) से शादी कर ली है। एमी जैक्शन ने इटली के अमाल्फी कोस्ट (Amalfi Coast) में बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक से क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है। बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्शन ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 'सिंह इज ब्लिंग(Singh is Bliing) ' एक्ट्रेस दो साल से एड वेस्टविक को डेट कर रही थीं, और अब उन्होंने शादी की है। उन्होंने इटली के अमाल्फी कोस्ट में शादी की। दोनों ने जनवरी 2024 में सगाई की थी।

एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपनी ड्रीमी वेडिंग की पहली ऑफीशियल तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कीं हैं। एमी अपनी क्रिश्चियन वेडिंग के लिए एक सफेद गाउन चुना जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

उन्होंने अपने हाथ में सफेद गुलाबों का गुलदस्ता लिया हुआ था। एड ने सफेद सूट पहना था और वे दोनों सफेद रंग के कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, सफर बस शुरू ही हुआ है। 

एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने इस साल जनवरी में सगाई की थी। शादी की रस्मों की शुरुआत एक यॉट पार्टी से शुरू हुई थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।

 एमी जैक्सन ने ब्रिटिश एक्‍टर एड वेस्‍टविक के साथ 23 अगस्त को शादी की। हाल ही वह बेटे एंड्र‍ियास और ससुरालवालों के साथ इटली रवाना हुई थीं। एमी ने तब सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं, और लिखा था-चलो बेबी, शादी करते हैं।

शादी की रस्मों की शुरुआत इटली में एक यॉट पार्टी से शुरू हुई, जिसमें करीबी दोस्त शामिल हुए थे। Amy Jackson की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 

एमी जैक्सन और एड वेस्टविक को फैंस और सेलेब्स बधाइयां दे रहे हैं। शादी के लिए जहां वेस्टविक ने व्हाइट और ब्लैक कलर का टक्सिडो पहना, वहीं एमी जैक्सन ने व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहना था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bear Attacks: जापान में गहराया पर्यावरण संकट, भालुओं ने ली सात लोगों की जान, भालुओं के हमले की 99 घटनाएं प्रकाश में आई
Trump New Claims : ट्रंप का दावा है कि उन्होंने 200% टैरिफ की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को रोका, कहा ‘मुझे युद्ध रोकना पसंद है’
Trump Claims: ट्रम्प का दावा, भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का वादा किया, रूस-यूक्रेन युद्ध् का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा कि- अगर भारत तेल खरीदना बंद कर ... 
Ayodhya's ninth Deepotsav : अयोध्या के कुम्हारों के जीवन में ‘दीप’ जला रही योगी सरकार! नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाने का लक्ष्य
Weather Department Forecast : महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों का संकट गहराया, 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups