राजस्थान में आपदा राहत मंत्री के बारे में स्थिति करनी चाहिए स्पष्ट-गहलोत

Mon, Aug 12 , 2024, 02:17 AM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Ashok Gehlot) ने कहा है कि प्रदेश में भारी बरसात (heavy rains) से उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) को राज्य के आपदा राहत मंत्री के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
गहलोत ने सोशल मीडिया पर सोमवार को आपदा एवं राहत मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा (Disaster and Relief Minister Dr. Kirori Lal Meena) का नाम लिए बिना यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भारी बारिश एवं इससे संबंधित दुर्घटनाओं के कारण 25 से अधिक जानें जा चुकी हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी आपदा की स्थिति में राज्य के आपदा राहत मंत्री के बारे में जनता को यह नहीं पता कि वह पद पर हैं या उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, जिससे आपदा की स्थिति में उचित मॉनिटरिंग एवं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए निर्देशन मिल सकें।

उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों में ऐसी असमंजस्य की स्थिति राज्य की जनता के साथ छलावे जैसा है। उल्लेखनीय है कि डा मीणा ने गत लोकसभा चुनाव में उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार की हार के बाद गत जून में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। डा मीणा ने चुनाव पहले कहा था कि अगर उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवार की पराजय होती है तो वह मंत्री पद छोड़ देंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups