मुंबई। सोलापुर जिले में स्थित बार्शी (Barshi) में रविवार को मराठा समाज के कायकर्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के अध्यक्ष शरद के काफिले का घेराव किया। इसके बाद शरद पवार (Sharad Pawar) ने मराठा कार्यकर्ताओं से बात की और कहा कि उनकी भूमिका मराठा समाज (Role Maratha Samaj) को आरक्षण दिए जाने की है। इसके बाद पुलिस ने भी आक्रामक मराठा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और शरद पवार गंतव्य (Sharad Pawar destination) की ओर रवाना हुए।
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज के कार्यकर्ता आक्रामक हैं और सर्वदलीय नेताओं के आवास और कार्यालय के सामने प्रदर्शन (Demonstration) कर रहे हैं। इससे पहले मराठा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के आवास के सामने भी प्रदर्शन कर चुके हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) के आवास के सामने प्रदर्शन करने जा रहे मराठा कार्यकर्ताओं को फडणवीस ने बुलाकर चर्चा की थी। इसी तरह मराठा कार्यकर्ताओं ने बीड़ जिले में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के काफिले का घेराव करके सुपारी फेंक कर आंदोलन किया था। इसी कड़ी में आज सोलापुर में शरद पवार के काफिले का घेराव किया गया था ।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 11 , 2024, 07:58 AM