भारत-न्यूजीलैंड शिक्षा, व्यापार, संस्कृति में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर सहमत हुए

Fri, Aug 09 , 2024, 07:42 AM

Source : Uni India

वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) ने शिक्षा, व्यापार और संस्कृति में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है।
न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन (Prime Minister Christopher Luxon) के साथ शिक्षा, व्यापार और संस्कृति में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (External Affairs Ministry spokesperson Randhir Jaiswal) और राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने से लेकर क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।"

श्री जायसवाल ने कहा, "भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को बढ़ावा! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ चर्चा की। दोनों पक्षों ने विशेष रूप से शिक्षा, व्यापार और संस्कृति में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।" इसके अलावा, न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो ने राष्ट्रपति मुर्मू के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया।

राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर कहा, “न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो ने गवर्नमेंट हाउस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया। भोज में प्रधानमंत्री लक्सन सहित न्यूजीलैंड के कई गणमान्य लोगों के साथ-साथ न्यूजीलैंड के भारतीय समुदाय के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भी शामिल हुए।"

राष्ट्रपति भवन ने कहा, “राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नई गति आई है, जो उच्च स्तरीय संपर्कों और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी से उत्पन्न हुई है। गवर्नर जनरल डेम कीरो ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए राष्ट्रपति मुर्मू की प्रतिबद्धता और पहल की सराहना की।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups