Swearing-in Ceremony: बंगलादेश की अंतरिम सरकार आज करेगी शपथ ग्रहण

Thu, Aug 08 , 2024, 03:04 AM

Source : Uni India

ढाका। नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस (Nobel laureate Dr. Muhammad Yunus) के नेतृत्व में बंगलादेश की नयी अंतरिम सरकार (interim government) गुरुवार शाम को बंगभवन के दरबार हॉल (Durbar Hall of Bangabhaban) में शपथ ग्रहण (oath) करेगी। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नयी सरकार को शपथ दिलाएंगे।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि डॉ. यूनुस अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे, जिनका पद प्रधानमंत्री के बराबर होगा और अन्य सलाहकारों का पद मंत्रियों के बराबर होगा।

सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान ने अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कराये जाने की बुधवार को घोषणा की थी। अंतरिम सरकार के आकार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि उनका मानना है कि इसमें शुरुआत में लगभग 15 सदस्य हो सकते हैं, हालांकि एक या दो और लोगों को इसमें शामिल किया जा सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups