तटीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अंतर मंत्रालयी समिति का गठन: राय

Wed, Aug 07 , 2024, 03:37 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि सरकार देश मेंं समग्र तटीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसे मजबूत बनाने के लिए एक अंतर मंत्रालयी समिति का गठन (committed to overall coastal security) किया गया है।

 राय ने सदन में प्रश्नकाल (Question Hour) के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार तटीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अनेक कदम उठा रही है। समग्र तटीय सुरक्षा के लिए एक अंतर मंत्रालयी समिति का गठन किया गया है जिसकी अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि तटवर्ती राज्यों में त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया करायी जा रही है।

एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में उन्होंंने कहा कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद समुद्री तटों से लगने वाले राज्यों को अत्याधुनिक नौकाएं दी गयी थी लेकिन बाद में पता चला कि राज्यों द्वारा तकनीकी जनशक्ति के अभाव में इनका उचित रख रखाव नहीं किया जा रहा है। स्थिति की समीक्षा के बाद अभी इन राज्यों के लिए अतिरिक्त नौकाओं की खरीद नहीं की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups