शिमला.हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की आलोचना करते हुए कहा है कि वह झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनावों (Assembly by-elections) में मिली करारी हार (Crushing defeat) से भाजपा सदमे में है और इससे उबर नहीं पा रही है।
श्री अवस्थी ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस सरकार (BJP Congress Government) पर आधारहीन आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को जिस प्रकार से धनबल से अस्थिर करने की कोशिश भाजपा ने की, कांग्रेस के छह व तीन निर्दलीय विधायकों को उप चुनावों में धकेला उनमें से छह विधायकों को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकारण विधानसभा उप चुनाव थोप कर भाजपा ने जनमत का जो अपमान किया है उसके लिए उसे प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
श्री अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश के लोग भाजपा की नीति व नियत को जान चुके हैं और अब कोई भी इसके बहकावे में आने वाले नही। प्रदेश में विधानसभा उप चुनावों के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या फिर से 40 हो गई है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार और भी मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा है कि सरकार प्रदेश के विकास और जनहित के लिये पूरी तरह समर्पित है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad -  : +91 91679 69275
Sandip Sabale - :  +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 20 , 2024, 07:41 AM