आरएस पुरा। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के वरिष्ठ नेता शाम लाल भगत (leader Sham Lal Bhagat) ने शुक्रवार को सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र (Suchetgarh assembly constituency) के अलग-अलग गांव का दौरा कर लोगों को आ रही समस्याओं को सुना तथा उन्हें संबंधित विभागों (Related departments) तक पहुंच कर जल्द हल करवाने का भरोसा दिलाया।
उनके इस दौरे के दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेता शाम लाल भगत ने कहा की जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) करवाने की घोषणा कभी भी हो सकती है ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता इन चुनाव के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही लोगों की समस्याओं को दूर करने का कार्य किया है और अगर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने में पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आज भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और जरूरत के समय क्षेत्र के किसान वर्ग को नहरी पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता है। इस मौके पर उनके साथ आए हुए अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad -  : +91 91679 69275
Sandip Sabale - :  +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 19 , 2024, 07:50 AM