पटना।बिहार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Choudhary) ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (chief Lalu Prasad Yadav) ने लोकतंत्र की हत्या की, जिससे राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ। श्री चौधरी ने गुरुवार को पार्टी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में आरोप लगाया कि श्री लालू प्रसाद यादव ने ही रेल मंत्री रहते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करवाया और लोकतंत्र का गला घोंटा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections )में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) के प्रदर्शन की चर्चा की और पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि बिहार के अगले विधानसभा चुनाव में राजग वर्ष 2010 के चुनावों का अपना रिकॉर्ड तोड़ देगा।
श्री चौधरी ने राजग सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि राजग सरकार अपनी कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखेगी, जिसके तहत एक करोड़ 90 लाख गरीब परिवारों में से 13 लाख लोगों की पहचान की गई है, जिन्हें पक्के मकान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर बनाने का निर्णय लिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 18 , 2024, 09:55 AM