Fifth Phase Election : झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्र चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में ग्यारह बजे तक 26.18 प्रतिशत मतदान

Mon, May 20 , 2024, 12:11 PM

Source : Uni India

रांची। पांचवें चरण (fifth phase) में झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्र (Lok Sabha constituencies of Jharkhand) चतरा(Chatra), हजारीबाग (Hazaribagh) और कोडरमा (Koderma) में आज ग्यारह बजे दिन तक कुल 26.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन कार्यालय (State Election Office) से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कोडरमा में 26.95 प्रतिशत,चतरा में 26.01 प्रतिशत और हजारीबाग में 25.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

इसके अलावा गांडेय विधानसभा उपचुनाव (Gandey Assembly by-election) में ग्यारह बजे दिन तक 24.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने पहले वोट डाले।इन तीन लोकसभा क्षेत्र में कुल 58,34,618 मतदाता हैं। इनमें 29,99,233 पुरुष और 28,35,329 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 6705 है। इनमें से 575 बूथ शहरी क्षेत्र में और 6130 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 73 बूथ महिलाओं, 13 बूथ दिव्यांगों और 13 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित हैं। वहीं 36 यूनिक बूथ हैं, जो इन क्षेत्रों की पहचान से जुड़े हैं। चतरा में 22 कोडरमा में 15 और हजारीबाग में कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

तीन लोकसभा क्षेत्रों में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य दांव पर लगे हुए हैं उसमें हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल , कांग्रेस के जेपी पटेल, चतरा से भाजपा के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी,कोडरमा से भाजपा की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और इंडिया गठबंधन के भाकपा माले के विनोद सिंह प्रमुख है। इसके अलावा गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू और भाजपा के उम्मीदवार दिलीप कुमार वर्मा प्रमुख है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups