Celebrities voted. अभिनेता अक्षय कुमार (Actor Akshay Kumar) ने सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारतीय नागरिकता (Indian citizenship) मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार वोट किया। "मैं वास्तव में चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि मैंने इसी एक बात को ध्यान में रखकर वोट किया है।
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी सुबह अपनी वोटिंग ड्यूटी पूरी की। उन्होंने सभी लोगों से बाहर आकर वोट करने की अपील की। मशहूर अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारे देश के प्रति एक महान कर्तव्य है और सभी को मतदान करना चाहिए।
रिलायंस के अनिल अंबानी (Anil Ambani) भी सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग करने निकले। सुबह करीब 6.45 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही वे कतार में लगे हुए थे। वे कोलाबा मतदान केंद्र के बाहर मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अभिनेता निर्देशक फरहान अख्तर अपनी बहन और निर्देशक जोया अख्तर और मां के साथ मतदान के अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। अभिनेत्री सनाया मल्होत्रा ने भी मुंबई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 20 , 2024, 11:16 AM