नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर हमला करते हुए कहा है कि वह लोकतंत्र की बातें करते हैं लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों (democratic values) का कभी खुद पालन नहीं करते हैं।
खडगे ने कहा कि मोदी तोड़फोड़ की राजनीति (politics of sabotage) पर विश्वास करते हैं। पूरे देश में इसके अनेक उदाहरण मौजूद है जहां उन्होंने इस नीति का सहारा लिया है और खुद लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम किया है।
उन्होंने कहा “नरेंद्र मोदी सिर्फ लोकतंत्र की बातें करते हैं, लेकिन कभी लोकतंत्र के हिसाब से नहीं चलते। महाराष्ट्र की सरकार धोखा और विश्वासघात के आधार पर बनाई गई है, जिसका समर्थन खुद श्री मोदी कर रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं लोगों को भड़काने का काम करते हैं। मेरे आज तक के राजनीतिक जीवन में मैंने ऐसा नहीं देखा।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “भाजपा सरकार द्वारा एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को डराया और उन्हें तोड़ा जा रहा है। असली दलों से उनका पार्टी चिन्ह छीनकर भाजपा को समर्थन करने वाली पार्टियों को सौंप दिया गया है।” उन्होंने कहा “नरेंद्र मोदी की 'तोड़-फोड़' नीति का महाराष्ट्र एक अकेला उदाहरण नहीं हैं। प्रधानमंत्री की तोड़-फोड़ नीति का वार इससे पहले कर्नाटक, मणिपुर, गोवा, मध्य प्रदेश में देखा जा चुका है। उनकी इस नीति के खिलाफ हम सभी साथ मिलकर लड़ रहे हैं।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 18 , 2024, 03:16 AM