भाजपा का रथ धंस चुका है: अखिलेश

Wed, May 15 , 2024, 05:22 AM

Source : Uni India

लखनऊ 15 मई (वार्ता)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (President Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) अपने ही बिछाये जाल में फंस चुकी है और चार जून को उसकी विदाई तय है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) के साथ यहां एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि भाजपा अपने ही नेगेटिव नेरेटिव में फंस गई है।
भाजपा का रथ फंस नहीं गया बल्कि धंस गया है। उन्होने कहा कि संविधान को बदलने के भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होगे। किसान भाजपा के काले कानून को भूला नहीं है। वह थार वाली घटना भी नहीं भूला है। किसानो की आय दोगुनी करने वाले भाजपा के वादे को किसान भूला नहीं है, उसकी आय तो दोगुनी नहीं हुयी बल्कि खाद की बोरी से खाद चोरी हो गयी। पिछले एक साल में देश भर में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुका है।
श्री यादव ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटों पर चुनाव जीत रहा है और बची हुयी एक सीट वाराणसी में भी गठबंधन लड़ाई में है। गठबंधन यूपी और देश में सबसे ज्यादा सीटें जीत रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 140 सीटों पर सिमट जायेगी।
उन्होने कहा कि भाजपा को जितना पहाड़ चढना था, वह चढ चुकी है। अब उसका पहाड़ से लुढकना शुरु हो चुका है। भाजपा के नेताओ के डायलाग अब कोई सुनना नहीं चाहता और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के समर्थकों से अपील की कि वे अपना वोट खराब न करें और भाजपा को हटाने के लिये गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups