Hariyana Lok Sabha Elections: हरियाणा में दो करोड़ एक लाख 87 हजार मतदाता करेंगे मतदान

Tue, May 14 , 2024, 03:18 AM

Source : Uni India

चंडीगढ़। हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ एक लाख 87 हजार 911 है, जिसमें एक करोड़ छह लाख 52 हजार 345 पुरुष, 94 लाख 23 हजार 956 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 467 ट्रांसजेंडर मतदाता (transgender voters) हैं, जो ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व (Festival of Elections - Pride of the Country)’ के महोत्सव में अपने मत का प्रयोग करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Chief Electoral Officer Anurag Aggarwal) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट का महत्व होता है। कभी-कभी उम्मीदवार की जीत का कारण भी एक वोट बन जाता है। इसलिये प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। मतदाता के बिना लोकतंत्र का पर्व अधूरा है। चुनाव आयोग का कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया को पूरी करवाना है। असली कार्य तो मतदाताओं को ही अपना मत डाल कर करना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 19 हजार 812 स्थायी मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इसके अलावा 219 अस्थाई मतदान केंद्र भी बनाये गये हैं। लू को देखते हुये सभी मतदान केंद्रों में अतिरिक्त प्रबंध किये जायेंगे। मतदाताओं का स्वागत शादी समारोह की तरह किया जायेगा, इनका स्वागत बीएलओ करेंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निवेदनकर्ता होंगे, जबकि पीठासीन अधिकारी एवं समस्त मतदान दल सदस्य दर्शनाभिलाषी होंगे। इसके अलावा,मतदाता अपने उम्मीदवार की पृष्ठभूमि के बारे जानकारी लेने के लिये केवाईसी एप डाउनलोड कर सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups