अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए महायुति ने झोंकी पूरी ताकत 

Mon, May 13 , 2024, 06:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पीएम मोदी, फडणवीस,शिंदे सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री की रैली  
 महानगर संवाददाता 
मुंबई।
आगामी  20 मई को मुंबई की छह, कल्याण और ठाणे सीट अपने उम्मीदवार को जिताने  के लिए महायुति पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लग गई है. राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis), अजित पवार (Ajit Pawar) के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और नेताओं की  रैली और रोड शो आयोजित की जा रही है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन में दो बार मुंबई का दौरा करेंगे।इसमें 15 मई को उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से महायुति  के उम्मदीवार मिहिर कोटेचा के लिए घाटकोपर में रोड शो और कल्याण लोकसभा सीट से  तीसरी बार चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। जबकि 17 मई को दादर स्थित शिवाजी पार्क में जनसभा को सम्बोधित करेंगे  साल 2019 के चुनाव की तुलना में इस बार के लोकसभा चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवार के बीच कांटे की लड़ाई मानी जा रही है.दोनों पार्टिया चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है.इसलिए प्रधानमंत्री मोदी,मुख्यमंत्री शिंदे उपमुख्यमंत्री फडणवीस,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) मुंबई में आकर महायुति के उम्मीदवारों लिए प्रचार कर रहे है. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups