vote : बंगाल में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चौथे चरण का मतदान सोमवार को

Sun, May 12 , 2024, 12:40 PM

Source : Uni India

कोलकाता, 12 मई (वार्ता)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सोमवार को आठ लोकसभा सीटों (eight Lok Sabha seats) पर चौथे चरण (fourth stage) का मतदान (vote) होगा।
पांच जिलों में फैले 15,507 से अधिक मतदान केंद्रों पर 71,45,379 महिलाओं और 282 तीसरे लिंग के मतदाताओं सहित कुल 1.5 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 16 महिलाओं उम्मीदवारों सहित लगभग 75 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
मध्य बंगाल के पाँच जिलों में बहरामपुर, राणाघाट (एससी), कृष्णानगर, बर्धमान पुरबा, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम लोकसभा सीटों के लिए मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस , मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और संयुक्त वाम-कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच होने की उम्मीद है।
तृणमूल और भाजपा जहां सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं वाम दल छह सीटों पर और कांग्रेस दो निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। राज्य के चुनाव अधिकारी ने कहा कि चौथे चरण में लगभग 70,641 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, जिनमें से कई पहले ही घरेलू मतदान सुविधाओं का उपयोग करके वोट डाल चुके हैं।
नये मतदाताओं की संख्या 23,544 है, जो 18-19 वर्ष के बीच के हैं। कुल 15,507 बूथों में से 3,647 संवेदनशील और हिंसा-प्रवण हैं। महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र 791 हैं, जबकि पांच बूथों को विशेष रूप से सक्षम मतदान कर्मियों द्वारा नियंत्रित किया जाना है। निर्वाचन दल के अनुसार बूथों में से 42 मॉडल बूथ हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल मिलाकर केंद्रीय सशस्त्र बल (सीएपीएफ) 596 और 33,472 से अधिक राज्य पुलिस तैनात की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups