पटना। बिहार लोकसभा चुनाव 2024 (Bihar Lok Sabha elections 2024) के तीसरे चरण में दो सीट सुपौल और अररिया (Supaul and Araria) में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) के शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दो विधायक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के वर्तमान सांसदों को चुनौती देंगे। बिहार लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान 07 मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में होने जा रहा है। इनमें से दो सीट झंझारपुर और अररिया के विधायक राजग के वर्तमान सांसदों को चुनौती देंगे।
सुपौल संसदीय सीट (Supaul parliamentary seat) से राजद प्रत्याशी, सिंहेश्वर विधानसभा के विधायक चंद्रहास चौपाल पहली बार लोकसभा में अपनी किस्मत आजमाने के लिये तैयार है। चौपाल सुपौल सीट पर जदयू के वर्तमान सांसद दिलकेश्वर कामत को चुनौती देंगे। अररिया से पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री तस्लीमुद्दीन के पुत्र और जोकीहाट के विधायक शाहनवाज आलम पहली बार लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरे हैं।
आलम का मुकाबला इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रदीप कुमार सिंह से होगा। शाहनवाज आलम ने वर्ष 2020 में जोकीहाट से ओबैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्होंने अपने बड़े भाई राजद प्रत्याशी सरफराज आलम को पराजित किया था। बाद में शहनवाज आलम ने (एआईएमआईएम) से नाता तोड़ राजद से नाता जोड़ लिया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 03 , 2024, 02:27 AM