Dhanbad Parliamentary Constituency: धनबाद संसदीय क्षेत्र से एक मई को कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे

Tue, Apr 30, 2024, 11:00

Source : Uni India

रांची। झारखंड के धनबाद संसदीय क्षेत्र (Dhanbad parliamentary constituency) से एक मई को कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन (nomination) करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने आज यहां बताया कि एक मई को धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह अपराह्न 1:00 बजे धनबाद समाहरणालय मे नामांकन दाखिल करेंगी। इसके बाद 2:30 बजे से गोल्फ ग्राउंड धनबाद (Golf Ground Dhanbad) में आम सभा होगी।।

नामांकन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन(Champai Soren), प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित रहेंगे।

 शांति ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार नामांकन कार्यक्रमों में पार्टी के प्रखंड से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी निश्चित रूप से भाग ले और प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाएं और देश में संविधान के खिलाफ कार्य करने वाली भाजपा सरकार को चुनाव में सत्ता से बेदखल कर अपनी एकजुटता का परिचय दें।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups