Issue of Property Survey: कांग्रेस ने दोहराई मनमोहन की बात, माफी मांगे पार्टी : यादव

Tue, Apr 23, 2024, 01:29

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने आज कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के मुस्लिमों पर संसाधनों के हक संबंधित बयान को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर दोहराया (repeated the statement) है और पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी (Should apologize) चाहिए।

डॉ यादव ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कांग्रेस के संपत्ति सर्वे के मुद्दे को (issue of property survey) लेकर कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज किया। उन्होंने कहा कि हम किसी एक वर्ग के लिए नहीं हो सकते, सभी वर्गों का संसाधन पर हक होता है, केवल एक वर्ग का संसाधन पर हक होना, कौन सी बात है।

 तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, यह बात बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इसी बात को दोहराया है, इसकी हम निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं इस बात के लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups