PM Modi In MP: मोदी कल मध्यप्रदेश में! करेंगे तीन संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार, भोपाल में रोड शो प्रस्तावित

Tue, Apr 23, 2024, 10:07

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार (Lok Sabha election campaign) के उद्देश्य से कल राज्य के एकदिवसीय प्रवास पर रहते हुए तीन संसदीय क्षेत्रों (parliamentary constituencies) में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान मोदी की दो सभाएं और एक रोड शो (road show) प्रस्तावित है। मोदी का रोड शो राजधानी भोपाल में प्रस्तावित है और इसके लिए सुरक्षा संबंधी सख्त उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा मोदी सागर और हरदा जिले की यात्रा पर चुनावी सभाएं लेंगे।

प्रदेश भाजपा के अनुसार मोदी बुधवार 24 अप्रैल को सागर संसदीय क्षेत्र (Sagar parliamentary constituency) से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा लेंगे। मोदी इसके बाद हरदा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां बैतूल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा लेंगे।

इसके बाद वे भोपाल आएंगे। यहां न्यू मार्केट क्षेत्र में उनका रोड शो प्रस्तावित है। पुलिस ने संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त प्रारंभ कर दिए हैं। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से रोड शो का फायनल रूट अब तक घोषित नहीं किया गया है। इसके पहले कल देर रात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के रोड शो के मद्देनजर न्यूमार्केट क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। भोपाल के अलावा सागर और बैतूल संसदीय क्षेत्र में राज्य में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups