यादव की मौजूदगी में रतलाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल

Wed, Apr 10, 2024, 02:22

Source : Uni India

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) के समक्ष आज रतलाम कांग्रेस जिला (Ratlam Congress District) अध्यक्ष कैलाश पटेल (Kailash Patel) समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता (membership of BJP) ले ली। 

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री पटेल के अलावा जोबट, अलीराजपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह अजनार, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश सचिव शुभम पाटीदार ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी ने उज्जैन स्थित भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के संभागीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उज्जैन लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक अनिल जैन भी उपस्थित रहे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups