Nitin Gadkari Loan: नितिन गड़करी के सिर पर बढ़ा कर्ज का बोझ, पत्नी पर भी 38 लाख 8 हजार का कर्ज

Thu, Mar 28, 2024, 02:49

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी (Union Minister Nitin Gadkari) की चल संपत्ति के साथ-साथ लोन की रकम (loan amount) भी पिछले पांच साल में बढ़ गई है। उनकी चल संपत्ति (movable assets) में करीब 50 लाख का इजाफा हुआ। लोन में भी 9 लाख की बढ़ोतरी हुई है। 

उनकी पत्नी पर कर्ज की रकम उनसे कहीं ज्यादा है। पिछले पांच साल में उनके कर्ज की रकम 33 लाख बढ़ गई है। नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक उन पर 1 करोड़ 66 लाख 82 हजार का कर्ज है। पिछले चुनाव में उन पर कर्ज 1 करोड़ 57 लाख 21 हजार का था। उनकी पत्नी पर फिलहाल 38 लाख 8 हजार का कर्ज है। 

पिछली बार यह संख्या करीब 5 लाख 7 हजार थी। संयुक्त परिवार के नाम पर कर्ज की रकम भी लगभग दोगुनी हो गयी है। फिलहाल 4 करोड़ 17 लाख का कर्ज है। पिछली बार यह आंकड़ा 2 करोड़ 45 लाख था। गडकरी के पास फिलहाल 1 करोड़ 32 लाख 90 हजार रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास 12 हजार 300 रुपये नकद और विभिन्न बैंकों में 49 लाख से अधिक रुपये हैं। 

बॉन्ड, म्यूचुअल फंड और शेयरों में 35 लाख रुपये का निवेश किया गया है, तो 31 लाख 88 हजार की ज्वेलरी। उनकी पत्नी के पास 24 लाख रुपये की ज्वेलरी है। उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 24 लाख 86 हजार रुपये की चल संपत्ति है। 

पिछले चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 68 लाख 38 हजार रुपये की चल संपत्ति थी। जबकि उनकी पत्नी के पास 91 लाख 99 हजार रुपये की संपत्ति थी। 4 करोड़ 95 लाख की अचल संपत्ति। पत्नी के नाम 7 करोड़ 99 लाख की अचल संपत्ति। गडकरी के 10 मामले कोर्ट में लंबित हैं। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups