नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला करते हुए कहा है कि उनकी विचारधारा समाज के लिए घातक है और उनकी मंशा बाबा साहेब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) के संविधान को बदलने की है। खडगे ने कहा कि मोदी सरकार (Modi government) इसी विचारधारा से शक्ति पाती है और वह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में भारी बहुमत हासिल कर देश के संविधान को बदलना चाहते हैं। इस चुनाव में लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है।"
उन्होंने ट्वीट किया "भाजपा आरएसएस की विचारधारा संविधान को बदलना चाहती है। उनकी विचारधारा ग़रीबों के अधिकार छीनकर, अपने अरबपति मित्रों की जेब भरने के लिए अपनी मनुवादी सोच लागू कर भाई को भाई से लड़ाने के लिए डॉ बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को ख़त्म कर एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के हक़ छीनने के लिए है।" खडग़े ने कहा "ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच में है। हम लोकतंत्र को जिताएँगे।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 18 , 2024, 12:37 PM