लखनऊ, 03 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को लखनऊ पूर्व से कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने हनुमान सेतु मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अपना नामांकन किया।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में युवा, महिलाएं कांग्रेस के साथ हैं, लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति जोश का माहौल है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर वकील साथियों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी ममता चौधरी ने नामांकन किया। नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि चुनावी समर का शुभारम्भ हो चुका है, सभी मतदाता स्वयं को ममता चौधरी समझकर अपने-अपने पोलिंग बूथ के हर मतदाता से मिलकर कांग्रेस पार्टी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों, शोषितों की लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई अन्याय और असमानता के खिलाफ है। कांग्रेस इसे लड़ रही है और जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं, हर उस व्यक्ति, महिला, युवा की लड़ाई है, जिसके साथ अन्याय हुआ है, जो अपने अधिकारों के संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा। साथ ही जनता के विकास के लिए सभी कार्य किए जायेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 03 , 2022, 06:27 AM