तेलंगाना के लोग चाहते हैं भाजपा तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लौटे: मोदी

Sat, Mar 16 , 2024, 03:40 AM

Source : Uni India

नागरकुर्नूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना की जनता की इच्छा है कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) तीसरी बार केंद्र की सत्ता में वापस आये। मोदी ने आज यहां एक सार्वजनिक बैठक ‘विजय संकल्प सभा (Vijay Sankalp Sabha)’ को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोगों ने चुनाव कार्यक्रम से पहले ही अपनी प्राथमिकता का संकेत दे दिया है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को यहां मल्काजगिरी निर्वाचन क्षेत्र (Malkajgiri constituency) में अपने रोड शो के दौरान सड़कों की दोनों ओर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों उपस्थिति देखने के बाद उन्होंने विश्वास दोहराया कि भाजपा केंद्र में सत्ता में आएगी। उन्होंने तेलंगाना के लिए भी इसी तरह के परिणाम की भविष्यवाणी की। उन्होंने पिछले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) शासन के प्रति मतदाताओं के असंतोष का जिक्र करते हुए विकास सुनिश्चित करने के वास्ते भाजपा को निरंतर समर्थन की देने पर जोर दिया।

 मोदी ने बीआरएस और कांग्रेस दोनों पार्टियों की आलोचना की और उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और राज्य के कल्याण की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने विकास और कल्याण पहल की दिशा में निरंतर प्रयास करने का वादा करते हुए लोगों से बेहतर भविष्य के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री एवं तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने मोदी की भावनाओं को दोहराते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की निर्णायक जीत की सुनिश्चित करने पर जोर दिया। रेड्डी ने तेलंगाना की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और बुद्धिजीवियों, कवियों, किसानों और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से राज्य के विकास के लिए भाजपा के दृष्टिकोण का समर्थन करने का आग्रह किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Massive Fire Breaks : कोलकाता में लालबाजार के पास एक गोदाम में लगी  भीषण आग ! आसपास के इलाकों में धुएं का अंबार 
राहुल पर फिर बिफरे केशव प्रसाद मौर्या, कहा- राहुल हैं कांग्रेस के बहादुरशाह ज़फ़र! पूरी पार्टी निपटा कर ही दम लेंगे ; अखिलेश पर भी साधा निशाना 
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज, मैथिली ठाकुर अलीनगर के मतदान केंद्रों का दौरा करती हुईं आईं नजर
PM Modi’s Message To Bihar’s Voters: पहले चरण का मतदान जारी, पहले मतदान, फिर जलपान!  बिहार में पहली बार वोट देने वालों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
Super Moon : आसमान में रात भर दिखेंगे चमत्कार, चाँद के साथ होंगी अजीबोगरीब चीज़ें; आप भी 'इस' समय देखेंगे सब कुछ!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups