पटना, 3 फरवरी (हि.स.)। राजनीति में भविष्यवाणी करने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने इस बार एनडीए गठबंधन में टूट की बात कही है। तेजप्रताप ने आज यहां मुकेश सहनी को छोटा भाई बताते हुए कहा कि वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी से उनकी लगातार बातें हो रही है। मुकेश सहनी राजद के साथ आएंगे।
इसके साथ तेजप्रताप ने पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के भी राजद में आने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि चार दिन का इंतजार है। इसके बाद ये सभी नेता राजद में नजर आएंगे। आम बजट पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जहां इसका स्वागत कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा इससे निराश हैं। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा क्यों नहीं राजद में आ जाते हैं।
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर तेजप्रताप ने कहा कि इसमें संगठन के कई लोग रहेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस बैठक में रहेंगे या नहीं कंफर्म नहीं बता सकते। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि हमारे पिता पहले से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे संगठन को अच्छे तरीके से चला रहे हैं। फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष वे ही रहेंगे।
तेजप्रताप यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिए जाने के सवाल पर कहा कि हमारी माता जब सीएम थी उस वक्त भी उन्होंने यह मांग रखी थी लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हुई। तेजप्रताप ने कहा कि बालिका गृह कांड में सरकार पूरी तरह से लिप्त है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 03 , 2022, 05:33 AM