जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार को राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की खोखली गारंटियों की असली सच्चाई बताया है। श्री गहलोत ने पेट्रोल पंप हड़ताल (petrol pump strike) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जनता को भ्रमित करने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता से असत्य बोला कि चुनाव जीतते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की गारंटी दी थी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा कर वोट दे दिया अब जनता को ना पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा है और ना ही कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पेट्रोल पंपों की हड़ताल से जनता और पंप डीलरों को असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार को पीएम की गारंटी (PM's guarantee) के अंतर्गत अविलंब दाम कम करने की घोषणा करनी चाहिए। जनता अब इस झांसे में नहीं आएगी और लोकसभा चुनाव में भाजपा को यथोचित जवाब देगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 10 , 2024, 02:18 AM