इंडिया गठबंधन में सात राज्यों में सीट बंटवारे पर सहमति : वेणुगोपाल

Sat, Feb 24 , 2024, 04:13 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (General Secretary KC Venugopal) ने कहा है कि इंडिया गठबंधन (India alliance) के बीच सात राज्यों में सीटों के बंटवारे पर सहमति हो गयी है जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में इस मुद्दे पर अभी खामोशी है। श्री वेणुगोपाल ने आज ट्वीट कर कहा , “पिछले सप्ताह के दौरान इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली गोवा, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण सीटों के बंटवारे (seat sharing) पर मुहर लगा दी है और उम्मीद है कि गठबंधन अन्य सीटों के लिए भी जल्द ही सकारात्मक निष्कर्ष पर पहुंचेगा।”

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे का काम चल रहा है लेकिन राजग में इस मुद्दे पर खामोशी है क्योंकि वह अवसरवादी गठबंधन है। उन्होंने सवाल किया “राजग में क्या हो रहा है। क्या सभी गलत सोच वाले, भ्रष्ट और अवसरवादी 'एम एंड ए' सौदे भाजपा की रातों की नींद हराम कर रहे हैं। बिहार में अभी तक सीटों का बंटवारा क्यों नहीं हुआ। महाराष्ट्र में लोकतंत्र पर हथौड़ा उठाया है। जो पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा करती है क्या उसे उन दलों ने बंधक बना लिया है जिन्हें वह हड़पना चाहती थी।”

इस बीच कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक तथा आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक और आतिशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस की बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। समझौते के तहत चांदनी चौक, उत्तरी पूर्वी दिल्ली तथा पश्चिमी दिल्ली सीट से कांग्रेस लड़ेगी और शेष चार सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा “ भाजपा को हमारे मामले में दखल देने की बजाय अपने गठबंधन को संभालना चाहिए। राजग के गठबंधन में नर्वशता दिख रही है और बात 400 से ज्यादा सीटें जीतने की करते हैं। उनका कहना था कि जो 400 पार होने का भरोसा रखते हैं उनमें इतनी नर्वशता नहीं होती है। भाजपा के नेता आनन फानन में हमारे गठबंधन को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लगातार सफलता की तरफ बढ़ रहा है और इसके साथ जुड़ने वाले कई और दलों के साथ बातचीत चल रही है। इंडिया गठबंधन से कोई बाहर नहीं जा रहा है और जो गए हैं वह भी जुड़ रहे हैं और कुछ नहीं आये थे , वे भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Massive Fire Breaks : कोलकाता में लालबाजार के पास एक गोदाम में लगी  भीषण आग ! आसपास के इलाकों में धुएं का अंबार 
राहुल पर फिर बिफरे केशव प्रसाद मौर्या, कहा- राहुल हैं कांग्रेस के बहादुरशाह ज़फ़र! पूरी पार्टी निपटा कर ही दम लेंगे ; अखिलेश पर भी साधा निशाना 
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज, मैथिली ठाकुर अलीनगर के मतदान केंद्रों का दौरा करती हुईं आईं नजर
PM Modi’s Message To Bihar’s Voters: पहले चरण का मतदान जारी, पहले मतदान, फिर जलपान!  बिहार में पहली बार वोट देने वालों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
Super Moon : आसमान में रात भर दिखेंगे चमत्कार, चाँद के साथ होंगी अजीबोगरीब चीज़ें; आप भी 'इस' समय देखेंगे सब कुछ!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups