कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में खुली जीप में सवार राहुल-प्रियंका का लोगों ने किया स्वागत

Sat, Feb 24 , 2024, 04:10 AM

Source : Uni India

मुरादाबाद। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra) शनिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से शुरू की। मुरादाबाद में भारी संख्या में उत्साहित भीड़ ने खुली जीप में सवार दोनों भाई-बहन का जोरदार स्वागत किया।

मुरादाबाद हालांकि प्रियंका गांधी की ससुराल भी है, इसलिए उनका दौरा यकायक ख़ासा सुर्खियों में आ गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल, प्रियंका गांधी को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ (Crowds gathered) पड़ा। दो दिनों के विराम के बाद आज सुबह मुरादाबाद की जामा मस्जिद चौराहे से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आकर्षण बने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देखकर कांग्रेसी कार्यकर्ता ज़ोश से भरे हुए थे। 

इंडिया समूह की सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने भी न्याय यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। श्री गांधी और श्रीमती वाड्रा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को काबू करने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेस यात्रा इंदिरा चौक, ईदगाह, संभल चौराहा पंडित नगला से होते हुए कोहिनूर तिराहे पर समाप्त होगी।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बहाने श्रीमती वाड्रा को ससुराल में देखने की उत्सुकता भरी ख़ुशी महिला, बच्चों, नौजवानों में छिपाए नहीं छिप रही थी। उनकी शादी 1997 में मुरादाबाद निवासी राबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी।
ऐसा पहली बार है कि राहुल-प्रियंका एक साथ मुरादाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए हैं। श्रीमती वाड्रा इससे पूर्व दो दिसंबर 2021 तथा 10 फरवरी 2022 को चुनाव प्रचार के लिए मुरादाबाद आईं थीं। मुरादाबाद लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 30-35 वोटों तक सिमट कर ज़मानत जब्त कराने वाले कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की और मुरादाबाद के पूर्व सांसद क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की गैरमौजूदगी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद पहुंचने से पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ता होटल में आपस में भिड़ गए थे छीना-झपटी के दौरान वसीम नामक कार्यकर्ता के कपड़े भी फट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बामुश्किल शांत किया। घटना के दौरान उक्त होटल में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ठहरी हुई थीं। इस बाबत जब अलका लांबा से सवाल किया गया तो वह सवालों से बचती नज़र आईं।
दूसरे चरण की यात्रा का आज़ 42वां दिन है। अमरोहा के बाद अगले दिन 25 फरवरी को संभल से शुरू हो कर यात्रा आगरा पहुंचेगी होगी उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश जयराम ने बताया कि 26 फरवरी से पहली मार्च तक यात्रा बंद रहेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Massive Fire Breaks : कोलकाता में लालबाजार के पास एक गोदाम में लगी  भीषण आग ! आसपास के इलाकों में धुएं का अंबार 
राहुल पर फिर बिफरे केशव प्रसाद मौर्या, कहा- राहुल हैं कांग्रेस के बहादुरशाह ज़फ़र! पूरी पार्टी निपटा कर ही दम लेंगे ; अखिलेश पर भी साधा निशाना 
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज, मैथिली ठाकुर अलीनगर के मतदान केंद्रों का दौरा करती हुईं आईं नजर
PM Modi’s Message To Bihar’s Voters: पहले चरण का मतदान जारी, पहले मतदान, फिर जलपान!  बिहार में पहली बार वोट देने वालों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
Super Moon : आसमान में रात भर दिखेंगे चमत्कार, चाँद के साथ होंगी अजीबोगरीब चीज़ें; आप भी 'इस' समय देखेंगे सब कुछ!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups