Discussion with Rahul Gandhi : महाविकास आघाड़ी में लोकसभा सीटों के वितरण को फंसा पेंच छूट सकता है। इस सिलसिले में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) की राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से फोन पर चर्चा हुई है। इस बात की जानकारी शरद पवार गुट के राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दी है। इसके पहले गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद चंद्र पवार गुट के अध्यक्ष शरद पवार और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) के बीच सिल्वर ओक पर तकरीबन 4 घंटे तक लंबी बैठक चली। इस बैठक में चुनाव चिन्ह और पार्टी के नाम को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने उन सीटों की जानकारी दी, जहां से पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 22 , 2024, 08:45 AM